1989-90 में हुए कश्मीरी पंडितों के पलायन का दर्द सामने लाने वाली फिल्म द कश्मीर फाइल्स की टीम ने लखनऊ में प्रदेश के कार्यवाहक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की।
इस दौरान फिल्म के प्रोड्यूसर अभिषेक अग्रवाल, निर्देशक विवेक अग्निहोत्री, अनुपम खेर और पल्लवी जोशी मौजूद रहें।
द कश्मीर फाइल्स, कश्मीरी पंडितों के पलायन पर बनी है। प्रदेश में फिल्म को टैक्स फ्री किया गया है। फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। पूरे देश में यह फिल्म 100 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर चुकी है।