उत्तराखंड का नया सुल्तान कौन? कार्यवाहक CM पुष्कर सिंह धामी ही अगले पाँच साल के लिए सल्तनत की कमान संभाले रहेंगे या फिर साल भर में चौथा चेहरा बतौर सरदार सामने आएगा। आज सुबह दिल्ली में गृह मंत्री और अन्य पार्टी कूटनीतिकरों के साथ पुष्कर-प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, दो पूर्व CM त्रिवेन्द्र सिंह रावत और डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक बैठे। माना जा रहा है कि बैठक में सीएम खीर काफी हद तक पक गई। देर शाम राष्ट्रीय राजधानी में ही PM नरेंद्र मोदी और AS के साथ ही हाई कमान से जुड़े तमाम नवरत्न उत्तराखंड की तकदीर किसको सौंपे, इस पर अंतिम फैसला करने के लिए फिर बैठेंगे। रात तक साफ हो जाएगा कि पुष्कर Flower साबित होगा या Fire! एक बात जो अब तक सामने आई है कि पुष्कर को हाई कमान की तरफ से हर किस्म की तवज्जो दी जाती रही है। जो आम तौर पर कम से कम Out Going चेहरे को शायद ही दी जाती है।