बरेली में अवैध कॉलोनियों पर बीडीए की कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को बीडीए की टीम ने पहाड़गंज में अवैध रूप से बसाई जा रही कॉलोनी को बुलडोजर से ध्वस्त करा दिया। कार्रवाई से कॉलोनाइजर्स में खलबली है। इससे पूर्व भी कई अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई हो चुकी है।
महानगर कॉलोनी के पीछे पहाड़गंज में वीरेश गुर्जर कॉलोनी बसा रहे थे। बृहस्पतिवार को बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) के सहायक अभियंता हरीश चौधरी, अवर अभियंता सुनील गुप्ता और एसके सिंह प्रवर्तन दल की टीम के साथ पहुंचे। कॉलोनाजइर से मानचित्र मांगा, वो दे नहीं सका।
बीडीए वीसी जोगिंदर सिंह ने बताया कि अवैध कॉलॉनी का निर्माण कर रहे थे। चल रहे निर्माण को ढहा दिया गया। बीडीए वीसी ने लोगों से अपील की है कि कहीं भी प्लॉट या मकान खरीदते समय कागजों की जांच जरुर कर लें। वह बीडीए से स्वीकृत है या नहीं। मानचित्र न होने की स्थिति में न खरीदें।
पहले भी हो चुकी है कार्रवाई
एक दिसंबर को आईटीबीपी रोड और लालफाटक के पास बसाई जा रहीं अवैध कॉलोनी पर कार्रवाई हुई थी। यहां भूखंड चिन्हित कर दिएगए और नाली निर्माण के साथ सीसी रोड बना दी गई। मानचित्र न दिखा पाने पर ध्वस्तीकरण कर दिया गया।
17 अक्तूबर को चार कॉलोनियों पर कार्रवाई हुई थी। ये कॉलोनियां बिना मानचित्र के बसाई जा रही थीं।
सात अक्तूबर को रजऊ परसपुर में निर्माणाधीन अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त किया गया था।
चार सितंबर को नैनीताल रोड किनारे 17 बीघा में बन रही तीन कॉलोनियों पर कार्रवाई की थी।
28 अगस्त को शाहजहांपुर रोड किनारे अवैध रूप से कृष्णा सिटी कॉलोनी पर ध्वस्तीकरण कार्रवाई हुई थी। बीडीए की प्रवर्तन टीम ने
कॉलोनी के करीब 50 मकानों को बुलडोजर से ध्वस्त करा दिया था।
पांच अगस्त को बदायूं रोड पर आठ हजार वर्गमीटर में बसाई जा रही अवैध कॉलोनी पर ध्वस्तीकरण कार्रवाई की गई थी।
अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करें