गैरसैंण: एडिटर अनामिका मिश्रा:
विधानसभा सत्र के लिए धामी सरकार उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण पहुँच चुकी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी सहित अन्य मंत्री और विधायक सड़क मार्ग से भराड़ीसैंण पहुँचे हैं।
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के बीच मंगलवार से शुरू हो रहे दो दिवसीय विधानसभा सत्र के लिए सरकार पूरी तरह तैयार है। मुख्यमंत्री धामी रुद्रप्रयाग जिले के गुलाब राय तक हेलीकॉप्टर से आए और वहाँ से सड़क मार्ग द्वारा भराड़ीसैंण पहुँचे, जहाँ जगह-जगह पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत किया गया। देहरादून से सरकार के गैरसैंण आगमन के दौरान नेशनल हाईवे पर वाहनों का काफिला और हुटर बजाती गाड़ियाँ नजर आईं।
कोटद्वार पहुँचीं बांसुरी स्वराज, पदाधिकारियों के साथ बैठक कर संगठन मजबूत करने पर जोर
कोटद्वार:
भाजपा की सह प्रभारी बांसुरी स्वराज के सोमवार को कोटद्वार पहुँचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा की और कार्यकर्ताओं में नया जोश भरा। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने पर विशेष जोर दिया गया।
अखिलेश और राहुल गांधी पर बरसे सीएम धामी, बोले-उत्तराखंड के मान-सम्मान से बड़ा कुछ नहीं
देहरादून/कोटद्वार:
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नगर निगम की ओर से आयोजित महर्षि वाल्मीकि जयंती की शोभायात्रा के कार्यक्रम में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर तीखा निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव उत्तराखंड के लोगों को घुसपैठिया कह रहे हैं, जबकि यहाँ कांग्रेस और समाजवादी पार्टी का गठबंधन है।
उन्होंने कांग्रेस से सवाल किया कि क्या वह अखिलेश यादव के बयान से सहमत है? यदि सहमत नहीं है, तो उसे अपनी बात स्पष्ट करनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि गठबंधन की अपनी मजबूरियाँ हो सकती हैं, लेकिन उत्तराखंड की जनता की ऐसी कोई मजबूरी नहीं है कि वह यहाँ किसी को पैर जमाने की जगह दे।
उत्तराखंड के मान-सम्मान से समझौता नहीं
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि उत्तराखंड के मान-सम्मान और गौरव से बड़ा कुछ नहीं है। उन्होंने मुजफ्फरनगर, मसूरी और खटीमा गोलीकांड का जिक्र करते हुए कहा कि ये
घटनाएं उस समय हुईं, जब अखिलेश यादव और राहुल गांधी के पिता मुख्यमंत्री थे।
उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में आगामी विधानसभा सत्र की सरगर्मी बढ़ गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी के साथ मंत्रिमंडल के कई अन्य सदस्य व विधायक भी सड़क के रास्ते भराड़ीसैंण पहुँच चुके हैं।
सत्र स्थल और विधानसभा परिसर के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, कल यानी मंगलवार से दो दिवसीय विशेष सत्र की शुरुआत हो रही है। अपनी यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने रुद्रप्रयाग के गुलाब राय क्षेत्र तक हेलीकॉप्टर का उपयोग किया और वहाँ से आगे का रास्ता सड़क मार्ग से तय किया। इस यात्रा के दौरान रास्ते में विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं और पार्टी पदाधिकारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। उधर, देहरादून से लेकर गैरसैंण तक नेशनल हाईवे पर गाड़ियों के लंबे काफिलों और हूटर की आवाजों से सरकार के आगमन की गूंज साफ महसूस की जा सकती थी।