राम मंदिर के दर्शन की तमन्ना रखने वाले 20 मार्च तक सिर्फ 1999 रुपये में अयोध्या हवाई सेवा का इस्तेमाल कर सकेंगे। यह छूट 7006 रुपये के टिकट पर पर पुष्कर सरकार ने दी है.पंतनगर, वाराणसी और अमृतसर के लिए भी कल उद्घाटन के दिन 1999 रुपये किराया रहेगा। बाद में नियमित उड़ान पर पूरा किराया लिया जाएगा। सभी उड़ानों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट में हरी झंडी दिखाएंगे।
जौलीग्रांट एयरपोर्ट (हवाई अड्डा) से राज्य सरकार एयर कनेक्टविटी योजना के तहत बुधवार से अयोध्या, वाराणसी और अमृतसर के लिए नियमित फ़्लाइट सेवा शुरू कराने जा रही है। सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी के मुताबिक नागरिक उड्डयन विभाग ने उड़ानों का शेड्यूल और किराया तय कर लिया है।
अयोध्या जाने वाली फ़्लाइट का किराया 7006 रुपये में बड़ी छूट देते हुए 20 मार्च तक 1999 रुपये तय किया गया है। इससे प्रति टिकट पर 5000 रूपये की छूट का लाभ मिलेगा। दून से अमृतसर, वाराणसी और पंतनगर की फ़्लाइट का किराया उद्घाटन के दिन 6 और 7 मार्च को 1999 रुपये रहेगा। अयोध्या के लिए प्रत्येक सप्ताह सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को फ़्लाइट उड़ेगी. छूट सिर्फ 20 मार्च तक के शेड्यूल के किराये पर रहेगी.इसके बाद पूरा किराया लिया जाएगा।
दून से पंतनगर का किराया 4500 रुपये, पंतनगर से वाराणसी का किराया 6400 रुपये तय किया गया है। दोनों जगह उद्घाटन उड़ान के बाद 23 मार्च से नियमित उड़ानें मंगलवार, गुरुवार तथा शनिवार से उड़ेंगी। दून से अमृतसर के लिए हेमकुंड साहिब यात्रा के दौरान नियमित उड़ानें प्रत्येक सप्ताह सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को उड़ेंगी। नियमित उड़ान का किराया 4850 रुपये तय किया गया है।
—यह रहेगा उड़ान का समय
देहरादून से अयोध्या धाम के लिए तय शेड्यूल के दिन सुबह 9:40 बजे उड़ने वाली उड़ान 11:30 बजे अयोध्या पहुंचेगी। अयोध्या से तय शेड्यूल से उड़ान अयोध्या से 12:15 बजे शुरू होगी और 1:55 बजे विमान देहरादून पहुंचेगा।