CM पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को उत्तराखंड में 71,000 करोड़ रूपये के निवेश सम्बन्धी Projects का शिलान्यास करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर Summit-2023 में देखे गए निवेश के सपने साकार हो रहे.उन्होंने होटल में ग्राउण्ड ब्रेकिंग सेरेमनी में 11 Projects के शिलान्यास के साथ ही उद्योग विभाग में चुने गए 64 युवाओं को नियुक्ति पत्र भी प्रदान किए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज के 27 हजार करोड़ रूपये की Projects Grounding के साथ ही अब तक 71 हजार करोड़ की परियोजनाओं की ग्राउण्डिग की जा चुकी है। उद्यमी राज्य के ब्राण्ड अम्बेस्डर होने के साथ ही और बड़ी भूमिका निभाते हैं.दिल्ली, लन्दन, दुबई, अहमदाबाद, मुम्बई, ऊधम सिंह नगर, हरिद्वार, देहरादून में किए गए निवेश के प्रयासों को उन्होंने आगे बढ़ाया है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि 3 महीने के भीतर ही MoU के 20 प्रतिशत की ग्राउंडिंग हो गई है.ये सौ फ़ीसदी तक जाएगा. Summit में 3.56 लाख करोड़ रूपये के करार हुए थे.उन्होंने कहा कि रेल-सड़क-विमान कनेक्टिविटी के मामले में तेजी से कार्य हो रहे.पिथौरागढ़ के लिए 42 सीटर हवाई जहाज संचालन की अनुमति मिल चुकी है.पन्तनगर को अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा बनाया जा रहा है.PM नरेन्द्र मोदी ने इस दशक को उत्तराखण्ड का दशक कहा है। इसको पूरा कर के दिखाया जाएगा.
समारोह में Start UP उत्तराखण्ड Grand Challenge 2022-23 के विजेताओं-साक्षी एण्ड ग्रुप, अंकुश गर्ग, सौम्यदीप एण्ड अभि, लव शर्मा, मयंक बिष्ट, अरूण शर्मा, तेजस एण्ड वंश, समृद्धि एण्ड ग्रुप, समृद्धि एण्ड शिव साक्षी तथा कुलदीप बिष्ट को पुरस्कृत भी किया।
कृषि-उद्योग मंत्री गणेश जोशी और मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने भी औद्योगिक और निवेश योजनाओं-नीतियों पर जानकारी दी. उन्होंने कहा कि राज्य में निवेश को बढ़ावा देने के लिए 30 नई नीतियां बनाई गई हैं. उद्योगों से सम्बन्धित जो भी समस्या होगी, उनका त्वरित निस्तारण किया जाएगा.अपर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन, सचिव- उद्योग विनय शंकर पाण्डेय ने भी जरूरी जानकारियाँ दीं.
उद्यमी पवन अग्रवाल-RS यादव,उपाध्यक्ष (अवस्थापना अनुश्रवण परिषद) विश्वास डाबर, सचिव आर मीनाक्षी सुन्दरम, विशेष सचिव डॉ0 पराग मधुकर धकाते, अपर सचिव बंशीधर तिवारी, भी समारोह में उपस्थित थे।