मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का Road Show मंगलवार को बड़कोट (उत्तरकाशी) में मुख्य बाजार, से रामलीला मैदान तक लोगों की भरपूर पुष्पवर्षा और इस्तकबाल के बीच हुआ.

हजारों की संख्या में मौजूद महिलाएं और अन्य फूल बरसाते हुए घरों और आँगन-सड़कों पर आए.उन्होंने खुले दिल से मुख्यमंत्री का स्वागत किया.रवाईं क्षेत्र में अपने भव्य स्वागत से मुख्यमंत्री अभिभूत नज़र आए। मुख्यमंत्री ने भी लोगों पर पुष्प वर्षा कर उनका अभिनंदन और आभार किया।
CM वाहन पर सवार हो के निकले.भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह, भाजपा जिला अध्यक्ष सतेंद्र राणा, विधायक दुर्गेश्वर लाल, विधायक सुरेश चौहान, विधायक संजय डोभाल, मीडिया प्रभारी (उत्तराखंड भाजपा) मनवीर चौहान भी CM के साथ थे.