रूसी वैज्ञानिक और ग्राफिक एरा के वैज्ञानिक मिल के जैव ईंधन पर साथ काम करेंगे.इंडो-रशियन प्रोजेक्ट में काम करने के लिए रुसी वैज्ञानिकों का दल देहरादून पहुँच गया.
दोनों दल केंद्र सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की भारत-रूस परियोजना के तहत काम करेंगे.रुसी दल में 5 वैज्ञानिक शामिल हैं. टीम ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी पहुंच गई है. इस टीम का नेतृत्व रशियन अकैडमी आफ साइंसेज के डॉ. मिखाइल. S व्लास्किन और मास्को स्टेट यूनिवर्सिटी की डॉ. सोफिया किसलेवा कर रही हैं.
यह टीम ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के फूड साइंस एंड टेक्नोलॉजी डिपार्टमेंट के डॉ. विनोद कुमार और माइक्रोबायोलॉजी डिपार्टमेंट के डॉ. पंकज गौतम की वैज्ञानिकों की टीम के साथ मिलकर शोध कार्य करेगी।
दोनों वैज्ञानिक दल विश्वविद्यालय की प्रयोगशाला में जैव विद्युत और माइक्रोएल्गी से जैव ईंधन तैयार करने पर कार्य करेंगे। वे इससे जुड़े अन्य क्षेत्रों में भी शोध कार्य करेंगे। दोनों टीमों की साझेदारी और अनुभवों के आदान-प्रदान से तकनीकी विकास और नवाचार को बढ़ावा मिलेगा।