रोहतक। हरियाणा की मशहूर सिंगर और सोशल मीडिया की देसी क्वीन सपना चौधरी पिछले कुछ दिनों से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चाओं में बनी हुईं थीं। कुछ समय पहले ही सपना चौधरी के पति वीर साहू ने बेटे के जन्म की खुशखबरी फैंस को दी थीं। जिस वजह से हजारों लोग सपना चौधरी को शुभकामनाएं देते नजर आए। जिसके बाद से ही फैंस सपना चौधरी के बेटे की पहली झलक देखने के लिए इंतजार कर रहे है और अब ये इंतजार भी खत्म हुआ। सपना चौधरी ने अपने बेटे की पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। जो आग की तरह फैंस के बीच वायरल हो रही है।

वायरल खबर के मुताबिक हरियाणवी क्वीन अक्टूबर के महीने में मां बनी हैं। अब सोशल मीडिया पर सपना चौधरी ने फैन्स को सरप्राइज देते हुए बेबी ब्वॉय की पहली फोटो शेयर की है। इस फोटो में सपना चौधरी बेटे को गोद में लेकर प्यार करती नजर आ रही हैं। उन्होंने पर्पल स्वेटर पहना हुआ है और सिर पर ब्लैक कैप लगाई हुई है। वहीं, बेटे ने व्हाइट और रेड लाइन टी-शर्ट पहनी हुई है।
फोटो शेयर करते हुए सपना चौधरी ने इस तस्वीर पर एक खास कैप्शन भी लिखा हैं। सपना लिखती हैं, “हजारों साल नर्गिस अपनी बेनूरी पे रोती है, बड़ी मुश्किल से होता है चमन में दीदावर पैदा…।” वहीं बेटे को अपनी गोद में लिया हुआ है। जिसमें बेटे का चेहरा नजर नहीं आ रहा। यानी की अभी सपना फैंस को बेटे का चेहरे दिखाने के लिए और इंतजार करवाने वाली है।