नई दिल्ली: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने सीबीएसई सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप के लिए रजिस्ट्रेशन कराने की आखिरी तारीख बढ़ा दी है. इस स्कॉलरशिप के लिए 21 दिसंबर 2020 तक रजिस्ट्रेशन (Registration) किया जा सकता है. जिन छात्राओं ने अभी तक स्कॉलरशिप के लिए अप्लाई नहीं किया है, वे आखिरी तारीख से पहले आवेदन कर लें.
फ्रेश कैंडिडेट्स के लिए एप्लीकेशन रिन्यूवल (Application Renewal) की लास्ट डेट 21 दिसंबर तय की गई है. इससे पहले आवेदन करने की तारीख 10 दिसंबर थी, जिसे अब 11 दिन आगे बढ़ा दिया गया है.
सीबीएसई सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप (CBSE Single Girl Child Scholarship) के लिए आपको सीबीएसई कीऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा.