टोक्यो: जापान में ‘ट्विटर किलर के तौर पर जाने जाने वाले एक शख्स को आखिरकार मौत की सजा सुनाई गई है. 30 साल का ताकाहिरो शिराइशी सोशल मीडिया पर मिले नौ लोगों की हत्या करने और उनके शव के टुकड़े-टुकड़े करने का दोषी था. टोक्यो की एक कोर्ट ने मंगलवार को उसे इस अपराध में मौत की सजा सुनाई है.
ताकाहिरो शिराइशी ने खुद सोशल मीडिया पर मिले युवा लोगों की हत्या करने और उनके शवों के टुकड़े-टुकड़े करने की बात को स्वीकार किया था. उसके नौ शिकार में से आठ लड़कियां थीं. कुछ सालों से चल रहा यह यह केस इसलिए भी दिलचस्प है क्योंकि ताकाहिरो ने अपने बचाव में कहा था कि उसने दूसरों की मर्जी से उनकी हत्या की थी.
उसके वकीलों ने कोर्ट में दलील दी थी कि उसे मौत की सजा के बजाय उम्रकैद की सजा मिलनी चाहिए क्योंकि 15 से 26 साल के बीच में उसके विक्टिम्स ने सोशल मीडिया पर सुसाइड करने की मंशा जताई थी, ऐसे में उन्होंने खुद हत्या के लिए अपनी मर्जी दी थी. लेकिन एक कोर्ट अधिकारी ने AFP को बताया कि कोर्ट ने मंगलवार को शिराइशी को मौत की सजा सुनाई है.