lucky jet online1win aviatorpin-up casinoparimatch4r betaviatormosbetlacky jetpin up 777pin up azerbaycanaviator mostbetpinap1win aviatormostbet казинопинапмостбет кзpin up casino gamelucyjet1win4r bet4rabet pakistanlucky jet crash1win slot1 win indiamostbet indiamostbet casino1 winmosbet4rabet login1 winparimatchpin up indiapin-up1win apostas1 вин авиатор1 winmostbetmosbetmostbet azmostbet casino1win yükləpinup1win login1 winmostbetlucky jet onlinemosbet kzmostbet kzmostbetpinup kz1wın

पिटाई से क्षुब्ध होकर युवक ने की खुदकुशी,,,

कोटाबाग के दोहनिया गांव के एक युवक ने पिटाई से क्षुब्ध होकर खुदकुशी कर ली। उसने एक दोस्त को फोन कर तीन लोगों पर मारपीट और उत्पीड़न का आरोप लगाया। साथ ही बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर वायरल कर दी।

दोहनिया गांव निवासी अनिल सिंह निगल्टिया (29) एनजीओ चलाता था। उसका उसी गांव में रहने वाले दलीप गोस्वामी और कमल गोस्वामी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। अनिल के चचेरे भाई भीम सिंह निगल्टिया ने बताया कि दोनों आरोपी आए दिन अनिल को परेशान करते रहते थे और पहले भी वे उसके घर आकर अनिल को जान से मारने की धमकी दे चुके थे जिससे परिवार दहशत में था।

रविवार शाम दलीप और कमल ने अनिल को अपने यहां बुलाया और उसे लाठी-डंडो से पीटा। आरोप है कि अनिल को पिटवाने में कुबेर सिंह तड़ियाल का हाथ है। पिटाई से आहत अनिल ने जहरीला पदार्थ खा लिया।  इससे पहले उसने अपने एक दोस्त को फोन किया। उसे बताया कि आरोपियों ने अनर्गल आरोप लगाकर उसे बुरी तरह पीटा। अब वह खुदकुशी कर रहा है। उसके दोस्त ने उसे समझाया और खुदकुशी न करने के लिए कहा, लेकिन उसने फोन काट दिया। उसके बाद बातचीत की रिकॉर्डिंग अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर वायरल कर दी।

परिजनों को इसकी सूचना मिली तो खलबली मच गई। सभी अनिल की तलाश में निकल गए। अनिल घर के पास ही खेत में बेसुध मिला। उसके मुंह से झाग निकल रहे थे। उसने जहर खाया था। परिजन उसे सीएचसी कालाढूंगी ले गए जहां से एसटीएच रेफर कर दिया। रविवार रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
कालाढूंगी थाना प्रभारी राजवीर सिंह नेगी ने बताया कि मृतक के परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।