lucky jet online1win aviatorpin-up casinoparimatch4r betaviatormosbetlacky jetpin up 777pin up azerbaycanaviator mostbetpinap1win aviatormostbet казинопинапмостбет кзpin up casino gamelucyjet1win4r bet4rabet pakistanlucky jet crash1win slot1 win indiamostbet indiamostbet casino1 winmosbet4rabet login1 winparimatchpin up indiapin-up1win apostas1 вин авиатор1 winmostbetmosbetmostbet azmostbet casino1win yükləpinup1win login1 winmostbetlucky jet onlinemosbet kzmostbet kzmostbetpinup kz1wın

पुष्कर सिंह धामी मंत्रिमंडल की बधाई और गुलदस्ते स्वीकार कर रहे।…

शपथ ग्रहण के दो दिन बाद भी कामकाज न होने के कारण मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंत्रिमंडल के आठों रत्न खाली बैठे सिर्फ लोगों की बधाई और गुलदस्ते स्वीकार कर Time Pass कर रहे। मुमकिन है कि शनिवार (कल) को उन्हें मंत्रालय दिए जा सकते हैं। CM के आज योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण समारोह में लखनऊ चले जाने के चलते आज महकमों के बँटवारों को अंजाम नहीं दिया जा सका। उम्मीद है कि पिछली सरकारों में भी मंत्री रह चुकों को इस बार अधिक तवज्जो मिलेगी।

CM सुबह मुख्यमंत्री पद पर योगी और उनके मंत्रिपरिषद के शपथ समारोह में शरीक होने चले गए थे। वह रात लौटे। तब तक मंत्रियों के कामकाज और नियुक्तियों को देखने वाले प्रशासनिक विभाग गोपन के अफसर घरों को प्रस्थान कर चुके थे। सूत्रों के मुताबिक गोपन विभाग के अफसरों को कल तैयार रहने और इधर-उधर न जाने और न ही छुट्टी पर रहने से मना किया गया है। इसके चलते समझा जा रहा है कि कल शाम तक शायद मंत्रालयों के बँटवारे का सस्पेंस खत्म हो जाए।

दिलचस्प बात ये है कि पिछली सरकार में जिन महकमों को मंत्री संभाल रहे थे, उन्हीं को फिर लेने में कुछ इच्छुक हैं तो कुछ अनिच्छुक। जिनको पिछली सरकार में खूब मलाई अपने महकमों में मिली होगी, वे उनसे बावस्ता रखने को लालायित हैं। जिनके पास सूखे या कम अहम महकमे थे, वे इस बार बेहतर और रसदार की उम्मीद कर रहे हैं। नए मंत्री जरूर महकमों को ले के बेसब्र हैं लेकिन वे इसके लिए किसी किस्म की ज़ोर-आजमाइश से बच रहे हैं।

आम तौर पर पूर्व में सभी CMs ऊर्जा-गृह-आवास-कार्मिक-PWD-आबकारी-सूचना-राज्य संपत्ति-खनन खुद ही रखना पसंद करते रहे हैं। कभी-कभी जरूर अपवाद के तौर पर ये महकमे मंत्रियों को दिए गए। पुष्कर इनमें से क्या-क्या मंत्रालय खुद रखते हैं और कौन-कौन से महकमे मंत्रियों को सौंपेंगे, ये देखना दिलचस्प रहेगा। कायदे से ये ऐसा विषय है कि इस पर सट्टा वाले `बुकी’ दांव भी खेल रहे हों तो अजूबा नहीं होगा।

www.newsvartaindia.in