News By Anamika Mishra
बाराबंकी के कोठी थाना क्षेत्र में ऑनर किलिंग की एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। 15 दिन पहले आवासीय विद्यालय केजीबीवी से घर आई छात्रा की हत्या कर परिजनों ने उसे जलाने का प्रयास किया। सूचना पर पुलिस के पहुंचने से पहले ही परिजन अधजला शव छोड़कर फरार हो गए।
घटना से हड़कंप मच गया। कोठी पुलिस शांति व्यवस्था को लेकर गांव में कैंप कर रही है। कोठी थाना क्षेत्र के ढ़ेड़िया गांव की है। पुलिस के मुताबिक यहां के निवासी बिंदा प्रसाद की बेटी रोशनी सिद्धौर के कैसरगंज स्थित स्कूल केजीबीवी में कक्षा आठ मे पढ़ाई करती है। 15 दिन पहले छात्रा आवासीय विद्यालय से अपने घर आई थी।
सोमवार की रात करीब 11:00 बजे परिजनों ने छात्रा की हत्या कर उसके शव को खेत में ले जाकर जला रहे थे। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दे दी। ऑनर किलिंग की घटना को लेकर सीओ हैदरगढ़ कोठी पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गईं। इससे पहले परिजन घर में ताला बंद कर फरार हो गए।