सीतापुर जिले के थाना अटरिया इलाके में शनिवार की रात दबंगों ने लोहे की रॉड से हमला करते हुए फायरिंग की। घटना में चार लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि कार्रवाई की जा रही है।
अटरिया इलाके के सोनरतला मजरा दक्खिन गांव में शनिवार की रात कई राउंड फायरिंग हुई और दबंगों ने लोहे की रॉड से हमला कर दिया। बताया जाता है कि गांव का नरेश यादव लगभग एक वर्ष पहले एक लड़की को भगा लाया था। बताते हैं कि लड़की के परिजन व रिश्तेदार आए थे।
आरोप है कि उन लोगों ने घटना को अंजाम दिया है। जिसमें नरेश यादव, भाई विमलेश यादव, पिता पुत्ती लाल यादव, माता समेत चार लोग घायल हो गए हैं। घायल अवस्था में सभी को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से दोनों घायल भाइयों की हालत को नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया है।
सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। सीओ सिधौली यादुवेंद्र यादव ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
Post Views: 49