नोएडा. नोएडा में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक तीन साल की मासूम (3 years old miner) की हत्या करने वाला उसकी दादी का प्रेमी निकला. उसने हत्या करने से पहले मासूम के साथ रेप की वारदात को भी अंजाम दिया था. नोएडा पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर केस (Blind Murder Case) का खुलासा किया है. 3 साल की मासूम बच्ची 24 दिसंबर को गायब हुई थी.
पुलिस ने बताया कि 3 साल की मासूम बच्ची का दुष्कर्म करने के बाद हत्या की गई थी. बच्ची की हत्या करने वाला आरोपी (बच्ची की दादी का प्रेमी) को गिरफ्तार कर लिया गया है. मामला थाना फेज़ 2 क्षेत्र का मामला है.
बता दें थाना फेस 2 पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की, इस दौरान 28 दिसंबर को गुमशुदा बच्ची का शव निर्माणाधीन कावेरी बिल्डिंग गांव इलाहाबास से बरामद हुआ. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौकाने वाले राज से पर्दा उठा. पोस्टमार्टम में मृतक बच्ची की हत्या कर शव को छिपाने और लैगिंक कृत्य के तथ्य मिले जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी. जांच में पाया गया कि बच्ची की दादी के एक व्यक्ति से सबंध थे.