मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारतीय संविधान की तारीफ करते हुए कहा कि ये हमको अधिकारों के लिए सजग और कर्तव्यों के प्रति जागरूक करती है। संविधान दिवस पर उन्होंने और विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने बाबा अंबेडकर को याद करते हुए लोगों को शुभकामनाएं दीं।
पुष्कर ने कहा कि हमारा संविधान विशेषताओं से भरा हुआ है। ये नागरिकों को ना केवल अपने अधिकारों के प्रति सजग बनाता है, बल्कि हमारी व्यवस्था और हमारे समाज का पथ प्रदर्शक भी है। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व को अद्भुत करार दिया और कहा कि उनके अगुवाई में देश तेजी से प्रगति कर रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार समाज के हर तबके का ख्याल रख रही। राज्य में कोरोना की प्रथम डोज शत प्रतिशत पूर्ण करने का लक्ष्य दिसम्बर-2021 तक रखा गया था, जो कि अक्टूबर-2021 में ही पूर्ण किया जा चुका है। कोरोना की दूसरी डोज के शत प्रतिशत लक्ष्य को भी 15 दिसम्बर 2021 तक पूर्ण किया जाएगा।
विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचन्द अग्रवाल ने कहा कि अम्बेडकर एक साधारण व्यक्ति नहीं बल्कि एक विचार थे। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानन्द, स्वामी ईश्वरदास, सचिव विधानसभा मुकेश सिंघल एवं अन्य गणमान्य उपस्थित थे।