पंतनगर विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ जे कुमार ने ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के कुलपति की ज़िम्मेदारी संभाल ली। लगातार तीन बार इस विश्वविद्यालय के कुलपति रहे डॉ संजय जसोला के ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में महानिदेशक बनने की बाद उनको इस ज़िम्मेदारी के लिए लाया गया।
पंतनगर विश्वविद्यालय में साढ़े तीन दशक से अधिक समय तक डॉ.जे कुमार डीन, कुलसचिव और कार्यकारी कुलपति रह चुके हैं। वह प्रख्यात शिक्षाविद हैं और उनके नाम दस पेटेंट दर्ज हैं। राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय जर्नल्स में उनके 120 शोध पत्र प्रकाशित हो चुके हैं।
आज शाम विश्वविद्यालय परिसर में निवर्तमान कुलपति डॉ जसोला को शिक्षकों ने भावभीनी विदाई दी। उन्होंने इस मौके पर उनके कार्यकाल के अनुभव और उपलब्धियों की चर्चा की। डॉ जसोला ने मलेशिया, यूरोप, सिंगापुर समेत तमाम देशों के अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि ग्राफिक एरा एजुकेशनल ग्रुप के अध्यक्ष व चांसलर डॉ कमल घनशाला का आभार जताते हुए कहा कि वही उनको केंद्र सरकार के प्रमुख प्रतिष्ठान से कुलपति पद पर यहां लाए।
उन्होंने कहा कि डॉ कमल ने बहुत सारी चुनौतियों के लिए उन पर विश्वास व्यक्त किया। साथ ही लगातार सधे हुए मार्गदर्शन से आगे बढ़ने की राह दिखाई। उनके हिस्से जो भी कामयाबी आई, उसका श्रेय डॉ. घनशाला को जाता है। वक्ताओं ने ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में उच्च गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा, नए शोधों और प्लेसमेंट में मिली कामयाबियों के लिए डॉ. संजय जसोला की कुशलता और डॉ. घनशाला के नेतृत्व को जिम्मेदार करार दिया। समारोह में नए कुलपति डॉ कुमार ने डॉ जसोला को शिक्षकों की ओर से स्मृति चिह्न भेंट किया। समारोह में प्रो-वाइस चांसलर डॉ ज्योति छाबड़ा, कुलसचिव कैप्टन हिमांशु धूलिया, निदेशक (इंफ्रा) डॉ सुभाष गुप्ता, निदेशक (फार्मेसी) डॉ नरदेव सिंह, डीन डॉ विजय गुप्ता, डीन (रिसर्च) डॉ राजेश उपाध्याय, एचओडी (सीएस) डॉ नवीन गर्ग भी इस मौके पर थे।