हमेशा अलग अंदाज में जनता के बीच जाने वाले उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत एक बार फिर नए रूप में दिखे। चंपावत जिला मुख्यालय में चाय पर चौपाल कार्यक्रम का आयोजन कर लोगों से जनसंपर्क किया। उन्होंने मोटर स्टेशन पर स्वयं चाय तैयार कर कार्यकर्ताओं को पिलाई।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की काहिली के कारण लोगों का पूरी तरह से मोहभंग हो गया है। जनता इस बार परिवर्तन के मूड में है, इसलिए कार्यकर्ता अभी से काम में जुट जाएं। उन्होंने कहा कि यदि कार्यकर्ताओं ने ठान लिया तो 2022 में कांग्रेस को सत्ता में आने से कोई नहीं रोक सकता। कांग्रेस हमेशा विकास के काम करती है। इससे पूर्व हरीश रावत के मोटर स्टेशन पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया।