नेशनल डेस्क: गणतंत्र दिवस पर लाल किले समेत दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में ट्रैक्टर मार्च की आड़ में किसानों द्वारा हिंसा करने और उत्पात मचाने जैसी घटनाओं को लेकर गृह मंत्रालय काफी गंभीर हैं। बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री के घर पर हाईलेवल बैठक हुई जिसमें दिल्ली पुलिस कमिश्नर और IB चीफ भी मौजूद रहे।
वहीं बैठक में कानून मंत्रालय के सचिव, एडि सेक्रेटरी(UT), डीजी सीआरपीएफ के उच्चाधिकारी भी मौजूद रहे। सूत्रों के मुताबिक लाल किले पर अपना झंडा लगाने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई का विचार हो रहा है। CCTV के जरिए उपद्रवियों की पहचान कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।