नई दिल्ली: दिल्ली में किसानों की ट्रैक्टर रैली को लेकर स्थिति चिंताजनक हो गई है. राजधानी में योजना के मुताबिक, रैली निकालने की जगह पर हजारों किसानों ने अलग रूट लिया, जिसके चलते किसानों और पुलिस के बीच झड़प हुई है और कई जगहों पर किसानों पर आंसू गैस के गोले दागे गए हैं. हजारों की संख्या में ट्रैक्टर लेकर किसान लाल किला पहुंच गए, जहां पर किले के बाहर एक दूसरा झंडा फहराया गया. किसानों ने झंडा फहराने के बाद कहा कि उन्होंने अपना मैसेज दे दिया है.
सभी साथियों से अपील है कि संयुक्त किसान मोर्चा के द्वारा निर्धारित रूट पर ही परेड करें। उससे अलग होने से आंदोलन को सिर्फ नुकसान ही होगा।
शांति ही किसान आन्दोलन की ताकत है। शांति टूटी तो सिर्फ आंदोलन को नुकसान होगा।
अपील: pic.twitter.com/oh1z1aa6eU— Yogendra Yadav (@_YogendraYadav) January 26, 2021