सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने ओटीटी सीरिज तांडव को लेकर अमेजन प्राइम से जवाब मांगा है. सूत्रों का कहना है कि बीजेपी नेता राम कदम द्वारा रविवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के बाद सरकार ने यह कदम उठाया है. बीजेपी सांसद मनोज कोटक ने केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को पत्र लिखकर ओटीटी के नियमन की मांग की है. उनका कहना है कि यह अश्लीलता, हिंसा, नशे, अपशब्दों और घृणा से भरा है और कभी कभार यह हिन्दुओं की भावनाओं को ठेस भी पहुंचाता है..