देहरादून में अम्ब्रेला एक्ट के विरोध में प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों व छात्र नेताओं से पुलिस की झड़प हो गई। इस दौरान पुलिस ने छात्रों पर लाठीचार्ज भी किया।
दरसल, कई दिनों से जारी विरोध प्रदर्शन के क्रम में आज शिक्षकों व छात्रों ने सचिवालय कूच किया। सचिवालय के समक्ष पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर सभी को रोकने का प्रयास किया।

प्रदर्शन के दौरान कुछ लोग बैरिकेडिंग पर चढ़ गए व धक्का मुक्की होने लगी।
काफी देर तक समझाने के बाद भी जब छात्र नहीं माने तो पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए लाठीचार्ज कर दिया। जिसके बाद छात्र वही धरने पर बैठ गए।
बाद में बल प्रयोग करने के लिए पुलिस की ओर से माफी मांगने के बाद छात्र वहां से उठे।