लंदन: भारत में कृषि कानूनों को खिलाफ पिछले 11 दिन से हो रहे विरोध प्रदर्शन का असर ब्रिटेन में भी दिखाई दिया. यहां लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग के बाहर किसानों के समर्थन में विरोध प्रदर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग जमा हुए. जिसे देखते हुए लंदन पुलिस ने उच्चायोग की सुरक्षा बढ़ा दी है, तस्वीरों में देखा जा सकता है कि लंदन पुलिस ने भारतीय उच्चायोग को पूरी तरह से अपने सुरक्षा घेरे में लिया हुआ है.’
यहां प्रदर्शकारियों ने भारत विरोधी और किसानों के समर्थन में नारे लगाए.
भारत में किसान केंद्र सरकार द्वारा लाए गए तीन बिलों, किसान उपज व्यापार एवं वाणिज्य (संवर्धन एवं सुविधा) विधेयक 2020, किसान (सशक्तिकरण एवं संरक्षण) मूल्य आश्वासन अनुबंध एवं कृषि सेवाएं विधेयक, आवश्यक वस्तु (संशोधन) विधेयक के खिलाफ विरोध कर रहे हैं.