lucky jet online1win aviatorpin-up casinoparimatch4r betaviatormosbetlacky jetpin up 777pin up azerbaycanaviator mostbetpinap1win aviatormostbet казинопинапмостбет кзpin up casino gamelucyjet1win4r bet4rabet pakistanlucky jet crash1win slot1 win indiamostbet indiamostbet casino1 winmosbet4rabet login1 winparimatchpin up indiapin-up1win apostas1 вин авиатор1 winmostbetmosbetmostbet azmostbet casino1win yükləpinup1win login1 winmostbetlucky jet onlinemosbet kzmostbet kzmostbetpinup kz1wın

विभागों को खोलने की योजना,,PM

नई दिल्ली: देश में कोरोनावायरस का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है. भारत में अब तक 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और 4 हजार से अधिक लोग इसके संक्रमण की चपेट हैं. इस बीच अब सवाल यह उठ रहे हैं कि क्या 14 अप्रैल को लॉकडाउन खत्म होगा? केंद्र सरकार की तरफ से भी इसे लेकर आज बयान आया. भारत सरकार ने कहा कि इस बारे में फैसला राष्ट्रहित को ध्यान में रखकर लिया जाएगा. उधर कौंसिल ऑफ मिनिस्टर्स की बैठक में प्रधानमंत्री ने मंत्रियों से कहा कि जहां-जहां कोरोना के हॉटस्पॉट नहीं हैं वहां विभागों को धीरे-धीरे खोलने के लिए योजना बनाई जाए.

उधर पीएमओ की तरफ से जारी एक रिलीज़ के मुताबिक प्रधानमंत्री ने सोमवार को कौंसिल ऑफ़ मिनिस्टर्स की बैठक में कहा कि मंत्रालयों को एक बिज़नेस कॉन्टिनुइटी प्लान तैयार करना चाहिए. मंत्रालयों को जहां-जहां हॉटस्पॉट्स नहीं हैं, वहां विभागों को धीरे धीरे खोलने के लिए एक योजना बनानी चाहिए.

बता दें कि देश में कोरोना पीड़ितों की संख्या 4000 पार जा चुकी है और हालत की गंभीरता को देखते हुए कैबिनेट ने सोमवार को एक अध्यादेश को मंज़ूरी दे दी जिसके तहत सभी सांसद अभी सैलरी और एमपीलैड फंड्स कोरोनावायरस संकट से निपटने के लिए कंट्रीब्यूट करेंगे.

बता दें कि सोमवार शाम को स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आंकड़े जारी किए गए जिनके अनुसार कोरोनावायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 4281 पर पहुंच गई है, वहीं अब तक इस खतरनाक वायरस की वजह से 111 लोगों की मौत हो चुकी है. इसके अलावा 319 लोग इस वायरस के संक्रमण से ठीक हो चुके हैं. बात करें पिछले 24 घंटों की तो इस दौरान 28 लोगों की मौत और 704 नए मामले सामने आए हैं. कोरोनावायरस के बढ़ते मामले को देखते हुए देश में 21 दिनों के लिए लॉकडाउन जारी है जो 14 अप्रैल तक चलेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *