नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने देशवासियों से अपील की थी कि 5 अप्रैल को रात नौ बजे नौ मिनट के लिए मोमबत्ती, दीया या टॉर्च जलाएं ताकि कोरोना वायरस के खिलाफ देश की एकजुटता का प्रदर्शन किया जा सके. सब लोगों ने बढ़-चढ़कर इसमें हिस्सा लिया और बॉलीवुड हस्तियों ने भी दीये और मोमबत्तियां जलाई. यही नहीं ट्विटर पर #9बजे9मिनट हैशटैग ट्रेंड कर रहा था. यही नहीं, अक्षय कुमार कार्तिक आर्यन अनुपम खेर और तापसी पन्नू ने भी दीये जलाए. तापसी पन्नू और अनुपम खेर ने तो अपने वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं, जिसमें दीये जलते हुई नजर आ रहे हैं.