lucky jet online1win aviatorpin-up casinoparimatch4r betaviatormosbetlacky jetpin up 777pin up azerbaycanaviator mostbetpinap1win aviatormostbet казинопинапмостбет кзpin up casino gamelucyjet1win4r bet4rabet pakistanlucky jet crash1win slot1 win indiamostbet indiamostbet casino1 winmosbet4rabet login1 winparimatchpin up indiapin-up1win apostas1 вин авиатор1 winmostbetmosbetmostbet azmostbet casino1win yükləpinup1win login1 winmostbetlucky jet onlinemosbet kzmostbet kzmostbetpinup kz1wın

2 अप्रैल तक अयोध्या में बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक

नई दिल्ली: कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए उन सभी जगहों पर पाबंदी लगाई जा रही है जहां भीड़ जुटने की संभावना है. इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के अयोध्या में 2 अप्रैल तक बाहरी लोगों के प्रवेश पर पाबंदी लगा दी गई है. रामनवमी मेले से पहले अयोध्या जिला प्रशासन ने एडवाइजरी जारी की है. जिसके अनुसार बाहर से आ रहे श्रद्धालु और दर्शनार्थियों को अयोध्या के बॉर्डर पर ही रोक दिया जाएगा. इसके अलावा इस अवधि में सरयू नदी में सामूहिक स्नान पर भी प्रतिबंध रहेगा. अयोध्या के सभी होटलों, धर्मशालाओं और लॉज में 2 अप्रैल तक कोई भी बुकिंग की अनुमति नहीं है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 25 मार्च से अयोध्या में रामनवमी मेला शुरू होने जा रहे है, जिसमें दूर दराज से भारी संख्या में लोग शामिल होते हैं, एहतियातन रोक लगा दी गई है.

देश में कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ता जा रहा है, केंद्र और राज्य सरकारें लगातार इसको रोकने का प्रयास कर रही हैं. उन सभी जगहों पर पाबंदी लगा दी है जहां भीड़-भाड़ होने की संभावना होती है, इनमें रेलवे स्टेशन से लेकर तमाम दफ्तर शामिल हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को देशवासियों से जनता कर्फ्यू की अपील की है. वहीं दूसरी तरफ भारत में अब कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या 271 पहुंच गई है. शनिवार यानी की आज अब तक 35 मामले सामने आ चुके हैं. शुक्रवार का दिन कोरोना वायरस के लिहाज से अच्छा रहा. शुक्रवार का दिन, वह दिन रहा जहां 24 घंटों के भीतर सबसे ज्यादा लोग कोरोना की चपेट में आए. शुक्रवार को कोरोना के 63 नए मामले सामने आए.

अयोध्या से पहले वाराणसी के मंदिरों ंमें भी कुछ इसी तरह की पाबंदी लगा दी गई है. वाराणसी में कोरोना के खौफ के चलते काशी विश्वनाथ मंदिर को 24 मार्च तक के लिए आम लोगों के लिए बन्द कर दिया गया है.वहीं संकट मोचन मंदिर को भी 25 मार्च तक के लिए बंद कर दिया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *