नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया (Dimple Kapadia) की मां बेट्टी कपाड़िया (80) (Betty Kapadia) का शनिवार की रात को निधन हो गया. डिंपल कपाड़िया की मां बेट्टी कपाड़िया सांस लेने में दिक्कत आने की समस्या के चलते मुंबई के खार इलाके के हिंदुजा अस्पताल में लगभग तीन हफ्ते से भर्ती थीं.
शनिवार रात को डिंपल कपाड़िया (Dimple Kapadia) अपनी बेटी ट्विंकल, दामाद अक्षय कुमार (Akshay Kumar), अपनी बहन और दिवंगत अभिनेत्री सिंपल कपाड़िया के बेटे करण कपाड़िया संग अस्पताल के बाहर नजर आईं.
हाल ही में, बेट्टी कपाड़िया (Betty Kapadia) ने महाराष्ट्र के शिल्लिम के एक रिजॉर्ट में अपने परिवार के साथ अपना 80वां जन्मदिन मनाया. परिवार के सदस्यों ने रविवार की सुबह बेट्टी कपाड़िया का अंतिम संस्कार किया. सनी देओल (Sunny Deol), ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) सहित कई बॉलीवुड सेलेब्रिटीज ने बेट्टी कपाड़िया को श्रद्धांजलि दी.