उत्तराखंड की राजनीति से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जनपद पौड़ी में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को उस वक्त तगड़ा झटका लगा, जब पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व विधायक और पूर्व पालिकाध्यक्ष यशपाल बेनाम ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।
व्यक्तिगत कारणों का दिया हवाला
करीब आठ वर्षों तक भाजपा में सक्रिय रूप से जुड़े रहने के बाद, यशपाल बेनाम ने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए पार्टी से अलग होने का यह निर्णय लिया। उन्होंने अपना इस्तीफा पत्र भी पार्टी के उच्च नेतृत्व को भेज दिया है।
आगे की राजनीतिक चाल पर टिकी निगाहें
पार्टी छोड़ने के बाद अब राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं कि उनका अगला कदम क्या होगा। हालांकि, इस संबंध में बेनाम ने संकेत दिए हैं कि वह जल्द ही अपने समर्थकों और शुभचिंतकों से चर्चा कर अपने अगले राजनीतिक सफर को लेकर कोई बड़ा फैसला लेंगे।