मानपुर रोड निवासी कुसुमलता (26) उर्फ प्रीती का विवाह छह वर्ष पूर्व यूपी के रामपुर जिले के दड़ियाल निवासी रामकिशोर से हुआ था। पति रामकिशोर का कुंडा थाने के ग्राम गंगापुर स्थित अपनी रिश्तेदारी में आना-जाना था। कुसुमलता भी अक्सर वहां आती रहती थी। इसी दौरान उसके अपने रिश्ते के देवर राजा के साथ प्रेम संबंध हो गए।
मामला उजागर हुआ तो कुसुमलता ने रामकिशोर के साथ रहने से साफ इनकार कर दिया। इसे लेकर गांव में पंचायत भी हुई लेकिन कुसुम ने राजा के साथ रहने की बात कही। हालांकि तब तक उसके एक बेटी दीपा और एक बेटा लव हो चुका था।
कुसुम पिछले दस माह से राजा के साथ रह रही थी। उससे एक माह का बेटा जतिन भी है। राजा पांच भाइयों में सबसे छोटा है। वह दो भाइयों सुरेश व सुनील के परिवारों के साथ अलग हवेली में रहता है जबकि उसके दो बड़े भाई अपने पिता रघुवीर सिंह के साथ अलग हवेली में रहते हैं।