फिल्म अभिनेता सलमान खान को धमकी देने के बाद पिछले दिनों पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का नाम सामने आ रहा है। अब बिश्नोई गिरोह के उत्तराखंड में सक्रिय होने की आशंका को लेकर पुलिस विभाग सतर्क हो गया है।
पंजाब में हुई गायक मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी जिस गोल्डी बरार ने ली है, वह बिश्नोई का करीबी बताया जा रहा है। पुलिस से जुड़े सूत्रों का कहना है कि बिश्नोई गिरोह का नेटवर्क पंजाब के साथ ही राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली से होते हुए अब उत्तराखंड में भी तेजी से फैल रहा है।