जनपद क्षेत्र में देर शाम हुई बारिश ने जहां आम लोगों को गर्मी से राहत दी वहीं जंगलों की आग शांत होने से वन विभाग को भी सुकून मिला। लेकिन बारिश से पूर्व आया तूफान लोगों के लिए आफत बना। बड़कोट क्षेत्र में तूफान से चीड़ का पेड़ गिरने से दो लोग घायल हुए। वहीं कार्यालय भवन को भी नुकसान पहुंचा।
बुधवार देर शाम हुई तेज बारिश ने वन विभाग को राहत महसूस कराई। पिछले कई दिनों से जंगल धधक रहे थे। तेज बारिश के चलते वनों में लगी आग शांत हो गई। साथ ही जंगलों की आग से फैली धुंध भी साफ हो गई। वहीं लोगों को गर्मी से भी राहत मिली है। लेकिन कई स्थानों पर बारिश से पूर्व तेज आंधी तूफान भी आया।