उत्तराखंड पुलिस के Super Cop या फिर सिंघम के तौर पर पहचान स्थापित कर चुके ADG संजय गुंज्याल अब चीन सीमा पर Dragon की काली करतूतों-कारस्तानियों को काबू में रखने की कोशिश करेंगे और लाल सेना को मुंह तोड़ जवाब देंगे। IG रैंक पर गए इस शानदार आला IPS अफसर को आज PHQ में शानदार विदाई समारोह में DGP अशोक कुमार ने यादगार के तौर पर स्मृति चिह्न प्रदान करने के साथ ही उनकी कार्यशैली तथा योगदान की तारीफ की।
संजय Deputation पर जिस ITBP में जा रहे, उसकी ज़िम्मेदारी चीन से सटी सीमा की सुरक्षा करना है। लाल सेना और Dragon की हाल के सालों में जैसी कारस्तानी लद्दाख और अरुणाचल प्रदेश से सटी सरहद पर रही, उसके चलते सीमा पुलिस के साथ ही संजय की ज़िम्मेदारी भी बेहद अहम होगी। वह ITBP में IG Rank में जा रहे हैं। वेतन ADG का ही मिलेगा। उत्तराखंड में वह इसी रैंक में हैं।
उनका Deputation पहले BSP में हुआ था। इस अर्द्ध सैनिक बल के पास पाकिस्तान से लगी सीमा की सुरक्षा है। कुछ दिन पहले ही प्रतिनियुक्ति को बदल के भारत तिब्बत सीमा पुलिस कर दिया गया। उत्तराखंड पुलिस की तरफ से आयोजित विदाई समारोह में DGP के साथ ही अन्य Senior IPS अफसरों ने संजय गुंज्याल की ADG (Intelligence) रहने के दौरान पुलिस विभाग के सुदृढीकरण एवं पुलिस कर्मचारियों के कल्याण के लिए उठाए गए उनके कदमों की तारीफ की।