मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के राज्याभिषेक में वीआईपी मेहमानों ने रौनक बढ़ाई। धामी का राज्याभिषेक कई मायनों में ऐतिहासिक रहा। इस मेगा इवेंट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, असम के सीएम हिमंत बिस्वा, गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल समेत भाजपा शासित सभी राज्यों के मुख्यमंत्री पहुंचे।
शपथ ग्रहण समारोह में वीआईपी मेहमानों के साथ बड़ी संख्या में लोग परेड ग्राउंड मैदान में पहुंचे। 2.30 बजे प्रधानमंत्री मोदी के पहुंचते ही शपथ ग्रहण समारोह शुरू हुआ। इसी दौरान परेड ग्राउंड के आसपास भाजपा समर्थकों की खूब भीड़ जुटी गई। सबसे पहले राज्यपाल ने धामी को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई।
पुष्कर सिंह धामी ने लगातार दूसरी बार उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह (रि.) ने धामी को उत्तराखंड के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। धामी के मंत्रिमंडल में जगह पाने वाले आठ मंत्रियों ने भी शपथ ली। प्रदेश को अपना मुखिया मिलने के साथ ही आज उत्तराखंड की राजनीति में कुछ मिथक टूटे और कई नए अध्याय भी जुड़े