news By Anamika Mishra
देहरादून में मृतकों को कोरोना वैक्सीन लगाने जाने का मामला सामने आया है। हैरत की बात यह है कि यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी इस तरह के मामला सामने आया है। जब विभाग की ओर से मृतकों को कोरोना वैक्सीन सफलता पूर्वक लगाए जाने का मैसेज भी भेजा जा रहा है।
प्रमाणपत्र भी जारी कर दिया गया
देहरादून में खुड़बुड़ा निवासी एक व्यक्ति ने ऐसी ही जानकारी साझा की है। खुडबुड़ा निवासी अमर जैन ने बताया कि मेरी माता का 23 अप्रैल 2021 को देहांत हो गया था, लेकिन दो दिन पूर्व मैसेज आया है कि कि मेरी मां को दूसरी डोज सफलतापूर्वक लग गई है। जिसका प्रमाणपत्र भी जारी कर दिया गया ।