lucky jet online1win aviatorpin-up casinoparimatch4r betaviatormosbetlacky jetpin up 777pin up azerbaycanaviator mostbetpinap1win aviatormostbet казинопинапмостбет кзpin up casino gamelucyjet1win4r bet4rabet pakistanlucky jet crash1win slot1 win indiamostbet indiamostbet casino1 winmosbet4rabet login1 winparimatchpin up indiapin-up1win apostas1 вин авиатор1 winmostbetmosbetmostbet azmostbet casino1win yükləpinup1win login1 winmostbetlucky jet onlinemosbet kzmostbet kzmostbetpinup kz1wın

राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को बेहद भावुक कर देने वाला संवेदनशील खत”….

DPS-रानीपुर (हरिद्वार) की सातवीं में पढ़ने वाली रिशिमा इन्दु ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को बेहद भावुक कर देने वाला संवेदनशील खत लिख के Ukraine में निर्दोष लोगों का रक्त बहाने से रुकने और जंग को तत्काल खत्म करने की गुजारिश की है। इस छोटी से बच्ची ने खत में कहा कि जंग जीत भी लेंगे तो रूस के हाथ खंडहर हो चुका राज्य, लाशों के ढेर ही मिलेंगे। रिशिमा जज रितेश श्रीवास्तव की बेटी है।

रिशिमा ने खत में पुतिन को लिखा है कि भारत हमेशा ही रूस का मित्र रहा है। इसलिए वह उसकी भावनाओं को समझेंगे, इसकी उम्मीद है। वह ऐतिहासिक और औद्योगिक लाभ के लिए Ukraine कब्जाना चाहते हैं। रूस के अचानक हमले के कारण उक्रेन के लोग बंकरों में छिप के भूखे-प्यासे रहने को मजबूर हैं। वे जानते हैं कि मौत कभी भी उनके गले लग सकती है।

पुतिन से इस बच्ची ने कहा कि वह एक पल के लिए सोच के देखें कि अगर ये सब उनके बच्चे-उनका परिवार और देश होता तो एक भी मौत एक पूरे भरे-पूरे परिवार को बुरी तरह छिन्न-भिन्न कर सकती है। रूसी सेना हजारों हँसते-खेलते परिवार को तबाह कर रही है। आप महान राष्ट्रपति हैं और जानते हैं कि रूस का ये कृत्य विश्व युद्ध-3 को जन्म दे सकता है। खुद आपके देश के लोग उक्रेन पर हमले और जंग का विरोध कर रहे हैं। आप उनके खिलाफ नहीं जा सकते हैं।

रिशिमा ने लिखा है कि यूक्रेन के लोग आपको कभी माफ नहीं करेंगे। आप अगर यूक्रेन कब्जा भी लेंगे तो सिवाय शवों, बमों, तबाह शहर और इमारतों के कुछ नहीं मिलेगा। दुनिया के सबसे बड़े देश होने के बावजूद दूसरे देश को कब्जाने की कोशिश से वह दुनिया की नजरों में नीचे गिर जाएंगे। विजय से अधिक अहम सदा शांति रहती है। पूरी दुनिया जंग के खिलाफ है। वह शांति चाहती है।