lucky jet online1win aviatorpin-up casinoparimatch4r betaviatormosbetlacky jetpin up 777pin up azerbaycanaviator mostbetpinap1win aviatormostbet казинопинапмостбет кзpin up casino gamelucyjet1win4r bet4rabet pakistanlucky jet crash1win slot1 win indiamostbet indiamostbet casino1 winmosbet4rabet login1 winparimatchpin up indiapin-up1win apostas1 вин авиатор1 winmostbetmosbetmostbet azmostbet casino1win yükləpinup1win login1 winmostbetlucky jet onlinemosbet kzmostbet kzmostbetpinup kz1wın

24 घंटे में 5541 नए संक्रमित मिले, 168 मरीजों की हुई मौत …

News By  Anamika MIshra

उत्तराखंड में सोमवार को 24 घंटे के अंदर 168 मरीजों की मौत हुई है। वहीं, 5541 नए संक्रमित मिले हैं। आज 4887 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया। प्रदेश में अब तक 2 लाख 49 हजार 814 संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं, जिसमें से 1 लाख 66 हजार 521 मरीज स्वस्थ हुए हैं। साथ ही एक्टिव केस की संख्या 74480 पहुंच गई है।

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार को 25497 सौंपलों की जांच हुई। जिसमें से 21021 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि देहरादून जिले में सबसे अधिक 1857 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं।

हरिद्वार जिले में 591, नैनीताल में 517, ऊधमसिंह नगर में 717, पौड़ी में 335, टिहरी में 271, रुद्रप्रयाग में 158,  पिथौरागढ़ में 103, उत्तरकाशी में 371, अल्मोड़ा में 87, चमोली में 210, बागेश्वर में 96 और चंपावत में 228 संक्रमित मिले। वहीं, प्रदेश में अब तक 3896 मरीजों की मौत हो चुकी है। साथ ही प्रदेश में कंटेनमेंट जोन की संख्या भी 416 पहुंच गई है।

www.nvi24