lucky jet online1win aviatorpin-up casinoparimatch4r betaviatormosbetlacky jetpin up 777pin up azerbaycanaviator mostbetpinap1win aviatormostbet казинопинапмостбет кзpin up casino gamelucyjet1win4r bet4rabet pakistanlucky jet crash1win slot1 win indiamostbet indiamostbet casino1 winmosbet4rabet login1 winparimatchpin up indiapin-up1win apostas1 вин авиатор1 winmostbetmosbetmostbet azmostbet casino1win yükləpinup1win login1 winmostbetlucky jet onlinemosbet kzmostbet kzmostbetpinup kz1wın

कभी घूम घूमकर पेन बेचा करते थे जॉनी लीवर आज एक के बाद एक….

मनोरंजन/देश: अपनी कॉमेडी से सभी को हंसाने वाले अभिनेता जॉनी लीवर 14 अगस्त को जन्मदिन सेलिब्रेट करते हैं। जॉनी लीवर का असली नाम जॉन प्रकाश राव जनुमाला है। करियर के शुरुआती दिनों में जॉनी लीवर स्टेज पर स्टैंड अप कॉमेडी करते थे। उनके जन्मदिन पर बताते हैं ऐसे ही कुछ दिलचस्प किस्से।

जॉनी लीवर का जन्म आंध्र प्रदेश में हुआ था। जॉनी के पिता प्रकाश राव जनुमाला हिंदुस्तान लीवर फैक्ट्री में काम करते थे। जॉनी अपने भाई बहनों में सबसे बड़े हैं। उनके दो भाई और तीन बहनें हैं। जॉनी का परिवार बेहद गरीब था। आर्थिक दिक्कतों की वजह से उन्होंने सातवीं क्लास के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी। 

पढ़ाई छोड़कर जॉनी लीवर ने परिवार की मदद करने की ठानी। वो गली मोहल्ले में बॉलीवुड सितारों की नकल कर पेन बेचा करते थे। इस दौरान वो कलाकारों की तरह डांस भी किया करते थे। वो हर दिन का पांच रुपये तक कमा लेते थे, जो उस वक्त बड़ी बात होती थी। बाद में उनके पिता ने उन्हें हिंदुस्तान लीवर में ही काम दिलवा दिया।

फैक्ट्री में काम करते हुए जॉनी लीवर अपनी एक्टिंग और कॉमेडी से लोगों को हंसाया करते थे। यहीं पर उनको जॉनी लीवर नाम दिया गया। जॉनी मिमिक्री करने में माहिर थे। वो स्टेज शोज किया करते थे। ऐसे ही एक स्टेज शो में सुनील दत्त की नजर उन पर पड़ी। उन्होंने जॉनी लीवर को फिल्म ‘दर्द का रिश्ता’ में पहला ब्रेक दिया।

इसके बाद जो जॉनी का सिलसिला शुरू हुआ तो आज तक जारी है। कई फिल्मों में वो सह अभिनेता के तौर पर नजर आए। दर्शकों ने उनकी कॉमेडी को हीरो से ज्यादा पसंद किया। उनकी मुख्य फिल्मों में ‘चालबाज’, ‘चमत्कार’, ‘बाजीगर’, ‘राजा हिंदुस्तानी’, ‘जुदाई’, ‘यस बॉस’, ‘इश्क’, ‘आंटी नंबर 1’, ‘दूल्हे राजा’, ‘कुछ कुछ होता है’, ‘अनाड़ी नंबर 1’, ‘कहो ना प्यार है’, ‘नायक’, ‘कभी खुशी कभी गम’, ‘फिर हेरा फेरी’, ‘गोलमाल 3’, ‘गोलमाल अगेन’ और ‘हाउसफुल 4’ सहित अन्य शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *