उत्तर प्रदेश:गाजियाबाद एसएसपी कार्यालय पर बुधवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक महिलाय ने कार्यालय के बाहर आत्मदाह का प्रयास किया। महिला एसएसपी कार्यालय के बाहर खुद पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगाने जा रही थी।

इसी बीच किसी पुलिसवाले ने उसे देख लिया और उससे पेट्रोल छीनकर महिला को थाने में भेजा गया। पीड़ित महिला का नाम शहाना परवीन निवासी सीलमपुर बताया जा रहा है।
इस महिला का अशोक विहार में ढाई सौ गज का प्लॉट है। पीड़ित महिला ने बताया कि उसके प्लॉट पर दबंग भूमाफियाओं जहीर, सराफत, रियासत समेत कई लोगों ने कब्जा कर लिया है। महिला की तहरीर लोनी थाने में नहीं ली गई, जिसके चलते उसने एसएसपी कार्यालय पर आत्मदाह का प्रयास किया।