देश:बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मामले में एक नया मोड़ आ गया है। सुशांत की मौत के बाद से अब तक चुप्पी साधे बैठा उनका परिवार अब बेटे के साथ न्याय के लिए आगे आ गया है। अब तक नेपोटिज्म और डिप्रेशन के बीच अटकी मुंबई पुलिस की जांच को सुशांत के परिवार ने एक झटके में पलटकर रख दिया। सुशांत के पिता ने अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के ऊपर FIR दर्ज की। जिसके बाद अब अभिनेता के लिए सीबीआई जांच की मांग कर रहे सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।

सुशांत के निधन के बाद से उनके फैंस और कुछ सेलेब्स भी सुशांत के लिए सीबीआी जांच की मांग कर रहे थे। इन सभी के साथ सांसद सुब्रमण्यम स्वामी भी सुशांत इस मामले की जांच लगातार सीबीआई को सैंपने के पक्ष में थे। अब सुशांत के परिवार क् द्वारा उठाए गए इस कदम के बाद सुब्रमण्यम स्वामी ने प्रतिक्रिया दी है। सुब्रमण्यन ने मामले को लेकर पुलिस को लेकर एक बड़ी बात कही है।
सुब्रमण्यम स्वामी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए ट्वीट करते हुए लिखा, ‘अगर बिहार पुलिस सुशांत सिंह राजपूत के अप्राकृतिक मौत की जांच करने को लेकर गंभीर है, तो सीबीआई जांच का कोई विकल्प नहीं है क्योंकि दो राज्यों की पुलिस एक ही अपराध की अलग-अलग जांच नहीं कर सकती है’।