
आज देशभर में सुबह 10:24 बजे से सूर्य ग्रहण लग गया है। इस ग्रहण को जो एक चीज बेहद दुर्लभ बनाती है, वह यह है कि इसके बाद भारत से इस सदी में सिर्फ तीन सूर्यग्रहण औरदिखाई देंगे, वे भी लंबे अंतरालों के बाद। उत्तराखंड में भी सूर्य ग्रहण का अद्भुत नजारा दिखा।
नैनीताल में एरीज ने अपने यंत्रों से सूर्य ग्रहण के इस दुर्लभ नजारे को कैमरों में कैद किया।
देहरादून में भी ग्रहण का नजारा कुछ ऐसा नजर आया। लोगों ने काले चश्मे से ग्रहण के नजारे को देखा और कैमरे में कैद किया।