Editor By Anamika mishra
छत्तीसगढ़:छत्तीसगढ़ की युवती से दुष्कर्म के आरोप में घिरे शांतिकुंज प्रमुख डॉ. प्रणव पंड्या से पूछताछ के लिए पुलिस प्रश्नावली तैयार करने में जुटी है। दुष्कर्म प्रकरण से जुड़े हर तथ्य के आधार पर सवाल तैयार किए जा रहे हैं। युवती के शांतिकुंज में वक्त गुजारने से जुड़े सवाल भी मुख्य रूप से शामिल हैं।
छत्तीसगढ़ की एक युवती ने बीते पांच मई को दिल्ली के विवेक विहार थाने में गायत्री परिवार शांतिकुंज प्रमुख डॉ. प्रणव पंड्या और उनकी पत्नी शैलबाला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
पीड़िता का आरोप है कि वर्ष 2010 के दौरान जब वह नाबालिग थी, उस दौरान शांतिकुंज में डॉ. पंड्या ने उसके साथ दुष्कर्म किया और इस बारे में बताने पर उनकी पत्नी शैलबाला ने मुंह बंद रखने की धमकी दी।
सेवा कार्य में जुटी रहने वाली टीम का हिस्सा थी पीड़ृिता
आरोप है कि कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया गया। वह शांतिकुंज प्रमुख की सेवा कार्य में जुटी रहने वाली टीम का हिस्सा थी। पिछले दिनों पीड़िता ने हरिद्वार पहुंचकर न्यायालय में अपने बयान दर्ज कराए थे। पुलिस टीम ने भी युवती को शांतिकुंज ले जाकर मामले की पड़ताल भी की थी।
आरोपी डा. प्रणव पंड्या ने गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट से स्टे लिया हुआ है। जांच टीम से जुड़े सूत्र बताते हैं कि बहुत जल्द डॉ. प्रणव पंड्या से पूछताछ की तैयारी है। डॉ. पंड्या आरोप लगाने वाली युवती को कब से जानते हैं, उससे कब मिले हैं, युवती और उसके परिवार का शांतिकुंज में कब से आना-जाना है।
ऐसे कई सवाल तैयार कर किए जा रहे हैं। दुष्कर्म के आरोपों पर डा. पंड्या का क्या कहना है, ऐसे तमाम सवालों के जवाब जांच टीम डा. प्रणव पंड्या से पूछेगी। एसएसपी सेंथिल अबूदई कृष्णराज एस का कहना है कि मामले की जांच जारी है।