lucky jet online1win aviatorpin-up casinoparimatch4r betaviatormosbetlacky jetpin up 777pin up azerbaycanaviator mostbetpinap1win aviatormostbet казинопинапмостбет кзpin up casino gamelucyjet1win4r bet4rabet pakistanlucky jet crash1win slot1 win indiamostbet indiamostbet casino1 winmosbet4rabet login1 winparimatchpin up indiapin-up1win apostas1 вин авиатор1 winmostbetmosbetmostbet azmostbet casino1win yükləpinup1win login1 winmostbetlucky jet onlinemosbet kzmostbet kzmostbetpinup kz1wın

महेश भट्ट की एसोसिएट का खुलासा, ‘सुशांत को सुनाई देने लगी थीं आवाजें…

नई दिल्ली: सुशांत सिंह राजपूत के निधन ने पूरे बॉलीवुड को हैरत में डाल दिया है. एक्टर के परिवार और करीबी रिश्तेदार अभी भी इस बात को मानने से इनकार कर रहे हैं कि सुशांति सिंह राजपूत आत्महत्या जैसा कदम उठा सकते हैं. उन्होंने मुंबई के बांद्रा स्थित अपने आवास पर रविवार को सुसाइड कर लिया था. उनके निधन के बाद से ही सोशल मीडिया पर कई बातें कहीं जा रही हैं. अब मशहूर डायरेक्टर महेश भट्ट के करीबी एसोसिएट और लेखक सुहित्रा सेनगुप्ता ने एक खुलासा किया है. उन्होंने बताया है कि सुशांत को आवाजें सुनने लगी थीं.

सुहित्रा सेनगुप्ता ने नेशनल हेराल्ड इंडिया से बात करते हुए कहा: “सुशांत सिंह राजपूत एक बार भट्ट साब से सड़क 2 (Sadak 2) में रोल के लिए मिलने आए थे. बहुत बातूनी थे. वो हर टॉपिक पर बात कर सकते थे. चाहें वो क्वाटंम फिजिक्स हो या सिनेमा. इस दौरान भट्ट साहब को समझ में आ गया था कि सुशांत की हालत परवीन बॉबी जैसी हो चुकी है. अब केवल दवाइयां उन्हें ठीक कर सकती थीं. रिया ने जो कुछ वक्त से सुशांत के साथ थीं उन्होंने बहुत कोशिश की थी कि सुशांत वक्त पर दवाइयां लें, लेकिन सुशांत ने दवाइयां लेने से मना कर दिया था.”

सुहित्रा सेनगुप्ताने आगे कहा: “लगभग एक साल से सुशांत सिंह राजपूत ने बाहरी दुनिया से अपना संपर्क तोड़ लिया था. रिया चक्रवर्ती उनके साथ थीं, लेकिन वो भी ज्यादा वक्त तक नहीं रह सकती थीं. अब वो वक्त आ गया था जब सुशांत को अजीब-अजीब सी आवाजें सुनाई देने लगी थीं. उन्हें ये महसूस होने लगा था कि लोग उन्हें मारने की कोशिश कर रहे हैं. एक दिन रिया और सुशांत उनके घर पर ही अनुराग कश्यप की फिल्म देख रहे थे. इस दौरान उन्होंने रिया से कहा मैंने अनुराग कश्यप की फिल्म को ना कह दिया, अब वो मुझे मार देगा. सुशांत की ये बाते सुनकर रिया को उनसे डर लगने लग गया था.”

उन्होंने आगे बताया कि जब ये बातें महश भट्ट को पता चलीं, तो उन्होंने रिया को तुरंत सुशांत से दूर होने की सलाह दी थी महेश भट्ट ने रिया को समझाया कि अब वो कुछ नहीं कर सकतीं. अगर वो सुशांत के साथ रहीं तो इसका बुरा असर उनपर भी पड़ेगा. रिया इसके बाद सुशांत सिंह राजपूत की बहन का इंतजार करने लगीं कि वो आए और उनको संभालें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *