lucky jet online1win aviatorpin-up casinoparimatch4r betaviatormosbetlacky jetpin up 777pin up azerbaycanaviator mostbetpinap1win aviatormostbet казинопинапмостбет кзpin up casino gamelucyjet1win4r bet4rabet pakistanlucky jet crash1win slot1 win indiamostbet indiamostbet casino1 winmosbet4rabet login1 winparimatchpin up indiapin-up1win apostas1 вин авиатор1 winmostbetmosbetmostbet azmostbet casino1win yükləpinup1win login1 winmostbetlucky jet onlinemosbet kzmostbet kzmostbetpinup kz1wın

कांस्‍टेबलों ने पेश की मानवता की मिसाल,….

नई दिल्ली: राजधानी दिल्‍ली सहित देशभर में कोरोना वायरस के केसों में तेजी से इजाफा हो रहा है. कोरोना की महामारी के बीच देश की राजधानी दिल्‍ली के अमर कॉलोनी पुलिस स्‍टेशन के तीन कांस्‍टेबल ने प्‍लाज्‍मा दान करके मानवता की सेवा की दिशा में बड़ा उदाहरण पेश किया है. दरअसल, अमर कॉलोनी पुलिस स्‍टेशन के तीन कांस्‍टेबल, ओमप्रकाश, प्रवीण और राय सिंह कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे. ये अब कोरोना संक्रमण से उबरकर ड्यूटी ज्‍वॉइन कर चुके हैं. बीमारी से उबरने के बाद इन्‍हें कोरोना संक्रमित लोगों के लिए प्‍लाज्‍मा दान करके जनसेवा का बेहतरीन उदाहरण पेश किया है.

कांस्‍टेबल ओमप्रकाश ने सोशल मीडिया के माध्यम से जाना कि 51 साल के सुरेंद्र यादव कोरोना वायरस से संक्रमित हैं और उनका साकेत के मैक्‍स अस्‍पताल में इलाज चल रहा है. सुरेंद्र डायविटीज के भी रोगी हैं और आईसीयू में हैं. उन्‍हें ऐसे किसी भी व्यक्ति के प्लाज्मा की जरूरत है जो अतीत में कोविड-19 पॉजिटिव था और निगेटिव रिपोर्ट के बाद आइसोलेशन की अवधि भी पूरी कर चुका हो. ओमप्रकाश ने तुरंत मैक्स अस्पताल के अधिकारियों से संपर्क किया और मरीज को अपना प्लाज्मा दान करके अपना मानवता का फर्ज निभाया. इसी तरह प्रवीण और राय सिंह को भी पता चला कि COVID-19 संक्रमित रोगियों की जल्‍द रिकवरी के लिए इस बीमारी से उबर चुके लोगों के प्‍लाज्‍मा की जरूरत होती है. यह जानकारी मिलते ही दोनों तुरंत अस्‍पताल पहुंचे और प्‍लाज्‍मा डोनेट किया. इन दोनों कांस्‍टेबल को यह जानकारी नहीं है कि उन्‍होंने किन मरीजों के लिए प्‍लाज्‍मा डोनेट किया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *