मेरठ :मेरठ में एक और कोरोना पीड़ित महिला की मौत
यूपी के मेरठ में कोरोना का कहर बढ़ता ही जा रहा है। देर रात कोरोना पीड़ित एक और महिला मरीज ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। महिला गाजियाबाद के इंदिरापुरम की रहने वाली थी। मृतक उच्च रक्तचाप एवं कैंसर रोग से पीड़ित थी, कई दिन से बुखार खांसी और सांस की तकलीफ से परेशान थी। महिला को गाजियाबाद से लाला लाजपत राय स्मारक मेडिकल कॉलेज के लेवल 3 कोविड-19 अस्पताल में रेफर किया गया था।
उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमित लोगों का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। आज
केजीएमयू में 21, देवरिया में सात, गाजियाबाद में सात, सिद्धार्थनगर में सात, गोरखपुर में पांच, मुजफ्फरनगर में चार, बस्ती में तीन, फिरोजाबाद में तीन, कानपुर देहात में दो, कन्नौज में दो, सहारनपुर में एक संक्रमित मिला है। अब प्रदेश में कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 6312 हो गई है। इनमें से 3538 ठीक होने के बाद डिस्चार्ज कर दिए गए हैं, जबकि 2569 मरीजों का इलाज चल रहा है। वहीं, आज मेरठ में एक और कोरोना पीड़ित महिला की मौत हो गई है। अब तक कुल 162 मरीजों की मौत हो गई है।