उत्तराखण्ड: सोमवार को 40 नए कोरोना संक्रमित मामले मिले। इनमें एक पौड़ी जिले के पाबौ में एक मृतक की सैंपल रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई। जबकि नैनीताल और हरिद्वार जिले में नौ-नौ नए कोरोना पॉजिटिव मिले।
पौड़ी में विकासखंड पाबौ के पिपली गांव में होम क्वारंटीन के दौरात मृत व्यक्ति का कोराना सैंपल पॉजिटिव आया। सोमवार को प्रशासन ने पूरे गांव को होम क्वारंटीन कर सीज कर दिया। प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग ने परिजन, पीएम करने वाली स्वास्थ्य टीम, पंचनामा भरने वाली पुलिस टीम व पंचों का सैंपल जांच के लिए ले लिया है। वहीं स्वास्थ्य विभाग मृतक व्यक्ति की मौत का कारण टीबी बता रहा है।
प्रदेश में 17 हुई कंटेनमेंट जोन की संख्या
उत्तराखंडमें कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए हरिद्वार जिले में चार नए क्षेत्रों को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। अब प्रदेश में कंटेनमेंट जोन की संख्या 17 हो गई है।
वहीं, देहरादून के चमन विहार कॉलोनी को कंटेनमेंट जोन से बाहर किया गया है। हरिद्वार जनपद में लक्सर क्षेत्र के मुंडाखेड़ा कला, दुर्गापुर और ग्राम दबकी और रुड़की की आदर्श कॉलोनी को कंटेनमेंट जोन घोषित किया है।
इन्हें मिलाकर देहरादून, ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार जिले में कंटेनमेंट जोन की संख्या 17 हो गई है। अपर सचिव युगल किशोर पंत ने बताया कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने से नए कंटेनमेंट जोन चिह्नित किए जा रहे हैं।
देहरादून में 29 से शुरू होगी लैब
कोरोना संक्रमण के बचाव और राहत कार्यों की समीक्षा के लिए सोमवार को हल्द्वानी पहुंचे सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि संक्रमितों के ग्राफ में इजाफा हुआ है। जांच का दायरा बढ़ाने की कवायद की जा रही है। देहरादून में एक लैब बनकर तैयार है। यह लैब 29 मई को शुरू की जाएगी। अल्मोड़ा में लैब बनाने के लिए केंद्र सरकार से अनुरोध किया गया है।
क्वारंटीन सेंटरों पर ध्यान दे सरकार
पूर्व सीएम हरीश रावत ने सोमवार की रात फेसबुक पर लाइव आकर राज्य में क्वारंटीन सेंटरों पर सामने आ रही अव्यवस्थाओं और उसने प्रवासियों को हो रहीं दिक्कतों पर चिंता जाहिर की। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि तत्काल समस्या पर ध्यान दें, इसका समाधान कराएं।
उन्होंने सरकार के साथ ही विपक्ष से भी सहयोग करने की अपील की। कहा कि हम क्वारंटीन सेंटरों का जायजा लेकर कम से कम साबुन, मास्क, सैनिटाइजर आदि की व्यवस्था सुनिश्चित कर सकते हैं।
प्रवासियों का होटल में बदइंतजामी का आरोप
वहीं सोमवार को फ्लाइट के जरिए दिल्ली और मुंबई से पहुंचे प्रवासियों ने त्यागी रोड स्थित दो होटलों में जमकर हंगामा किया। उन्होंने एयरपोर्ट पर पेड होटलों के बारे में सही जानकारी न देने का आरोप लगाया। साथ ही घर भेजने की मांग की। देर शाम मौके पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी पहुंचे तब मामला शांत हुआ।