CM पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को रुद्रपुर नजूल भूमि के पट्टे और किफायती आवास के तोहफे दिए.2600 को नजूल भूमि के पट्टे तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत 403 लोगों को स्वामित्व पत्र प्रदान किए गए। पट्टे हाथ में आने पर लोगों के चेहरों पर ख़ुशी की चमक देखी जा सकती थी. 56704.93 लाख रूपये के 222 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी किया गया। पुलिस लाईन में शक्ति वंदन अभियान के समापन पर उन्होंने प्रधानमंत्री के वर्चुअल संवाद में भी हिस्सा लिया.
नजूल पट्टा-मालिकाना हक़ मिलने पर रुद्रपुर में लाभार्थियों ने CM पुष्कर सिंह धामी को गुलदस्ता भेंट कर आभार प्रकट किया
जसपुर में 1411.04 लाख, काशीपुर में 7498.97 लाख, बाजपुर में 3077.88 लाख, गदरपुर में 2532.03 लाख, रुद्रपुर में 20296.92 लाख, किच्छा में 3404.52 लाख, सितारगंज में 6866.68 लाख, नानकमत्ता में 5558.49 लाख एवं खटीमा में 6058.40 लाख (कुल 56704.93 लाख) रुपये की लागत से होने वाले विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें निजी रूप से बहुत खुशी है कि आज सभी को अपने सपनों का आशियाना बनाने के लिए पट्टा मिल रहा है.आजादी के बाद ऐसा पहली बार हो रहा है. हाई कोर्ट ने नजूल नीति को खारिज कर दिया था और भूमि को खाली करने का आदेश दे दिया था.
उन्होंने कहा कि सरकार इस मुद्दे को सुप्रीम कोर्ट लेकर गई. वहां जीतने के बाद विधानसभा में कानून पास कर नजूल नीति-2021 लागू की. ये सुनिश्चित किया कि पट्टा लेने के लिए लोगों को भाग दौड़ ना करना पड़े. सरकारी दफ्तरों के कर्मचारी-अधिकारी खुद आपके दरवाजे तक चल कर आएं.सारे जरुरी काम निपटाएँ।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वह भी साधारण परिवार से हैं.गांव में जन्मे और पले-बढ़े. जिंदगी के संघर्षों को करीब से देखा समझा है। घर बनाना किसी बड़े सपने से कम नहीं होता है.शहरी क्षेत्रों में तो घर बनाने के लिए जमीन खरीदना भी एक बड़ी बात होती है। अब पट्टा मिलने से भूमि पर सपनों का आशियाना बना सकेंगे। सरकार ने नजूल नीति का सरलीकरण करके शहरवासियों को बड़ी सौगात दी है.मालिकाना हक मिलने से कालोनियां विनियमित हो सकेंगी।
उन्होंने कहा कि बचे हुए पात्र परिवारों को भी पट्टा देने की कार्यवाही चल रही है.ये सब कार्यवाही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की भारत में विकास को नया आयाम स्थापित करने की कोशिशों का हिस्सा है.उन्होंने जबरन धर्मांतरण-नकल विरोधी कानून का जिक्र भी किया। लैंड जिहाद को जड़ से खत्म करने-दंगाइयों से ही सारे नुकसान की भरपाई के कानून को भी अहम करार दिया.
CM पुशाक्र ने नजूल भूमि के फ्री होल्ड के लाभार्थियों से भी बात की.केंद्रीय राज्यमंत्री अजय भट्ट ने लाभार्थियों को बधाई व शुभ कामनाएं दी। मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।विधायक शिव अरोरा,अरविंद पाण्डे, दर्जा राज्यमंत्री अनिल कपूर (डब्बू),मण्डलायुक्त दीपक रावत, डीआईजी योगेंद्र सिंह रावत, जिलाधिकारी उदय राज सिंह, एसएसपी डॉ0 मंजुनाथ टीसी, मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार, उपाध्यक्ष जिला विकास प्राधिकरण अभिषेक रूहेला भी इस मौके पर उपस्थित थे।