मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) की युवाओं-Students की खातिर बनाई गए गौरव योजना के साथ ही मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा शोध प्रोत्साहन योजना अपने आवास पर हुई अहम बैठक में शुरू कर दी.इन योजनाओं को उन्होंने आज Flag Off किया.इस मौके पर उन्होंने कहा कि इन योजनाओं से उच्च शिक्षा में शोध को नई दिशा मिलेगी.उच्च शिक्षण संस्थाओं का गुणात्मक विकास होगा.नवाचार को बढ़ावा मिलेगा।
बैठक में कहा गया कि दोनों योजनाओं में 500 शोध प्रस्तावों में चुने गए 44 के लिए लगभग (3.66 करोड़ रूपये) बतौर अनुदान मंजूर किए गए हैं.इस अवसर पर उच्च शिक्षा से जुड़े युवाओं के कौशल विकास और Placement के लिए उच्च शिक्षा विभाग और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज(NSE) के साथ करार पर दस्तखत किए गए.
CM ने कहा कि उत्तराखण्ड छोटा राज्य होने पर भी शोध को बढ़ावा दे रहा है.शिक्षकों और शोधार्थियों को इसके लिए अनुदान दे रहा है.उच्च गुणवत्ता के शोध से व्यक्ति और संस्थान की पहचान स्थापित होती है.प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश विश्व गुरू जरूर बनेगा.इसमें शोध की अहम भूमिका होगी.
उन्होंने कहा कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के मुम्बई रोड शो के दौरान NSE के साथ हुआ उत्तराखंड का समझौता गेमचेंजर साबित होने जा रहा है। उच्च शिक्षा विभाग का NSE संग करार बैंकिंग और वित्तीय क्षेत्र में निश्चित रूप से बेहतर नतीजे देंगे.
मुख्यमंत्री ने कहा कि आजकल शेयर बाजार के माध्यम से निवेश करने की लालसा बढ़ती जा रही है. इसमें निवेश से पहले वित्तीय विश्लेषण और गहन समझ अत्यंत महत्वपूर्ण है। NSE संग करार छात्रों के वित्तीय ज्ञान और समझ को बढ़ावा देगा.वे निवेश फैसलों को समझेंगे.वित्तीय निवेश बेहतर ढंग से कर सकेंगे,
शिक्षा मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने कहा कि उच्च शिक्षा के क्षेत्र में कई नवाचारी कदम उठाए जा रहे हैं.इससे राज्य खुद को मॉडल के रूप में स्थापित कर पा रहा है. मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा शोध प्रोत्साहन योजना की शुरूआत इसी सन्दर्भ में की जा रही है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के सहयोग से उच्च शिक्षा के छात्रों-युवाओं को उपयुक्त मानव संसाधन के रूप में परिवर्तित किया जा सकेगा.
सचिव (उच्च शिक्षा) शैलेश बगौली, MD-CEO (NSE) आशीष चौहान, पूर्ण कालिक सदस्य (सेबी) कमलेश चन्द्र वार्ष्णेय ने भी बैठक में विचार प्रकट किए.कृषि मंत्री गणेश जोशी, VC (HEC)डॉ देवेन्द्र भसीन, सचिव R मीनाक्षी सुन्दरम, ED (सेबी) GP गर्ग भी बैठक में थे।