lucky jet online1win aviatorpin-up casinoparimatch4r betaviatormosbetlacky jetpin up 777pin up azerbaycanaviator mostbetpinap1win aviatormostbet казинопинапмостбет кзpin up casino gamelucyjet1win4r bet4rabet pakistanlucky jet crash1win slot1 win indiamostbet indiamostbet casino1 winmosbet4rabet login1 winparimatchpin up indiapin-up1win apostas1 вин авиатор1 winmostbetmosbetmostbet azmostbet casino1win yükləpinup1win login1 winmostbetlucky jet onlinemosbet kzmostbet kzmostbetpinup kz1wın

किसान आंदोलन: हर जिले में निकालेंगे ट्रैक्टर मार्च,,

पंजाब में चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में भाकियू टिकैत ने मंगलवार को दिनभर ट्रैक्टर मार्च की तैयारियां कीं। मुजफ्फरनगर जिले के विभिन्न रास्तों से किसान ट्रैक्टरों पर सवार होकर कलक्ट्रेट तक पहुंचेंगे। भाकियू जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा ने बताया कि एमएसपी और किसानों की अन्य समस्याओं का समाधान करने में सरकार नाकाम रही है।

भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत या राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत के भी ट्रैक्टर मार्च में शामिल होने की संभावना है। उधर, पीनना गांव में थांबेदार मित्रपाल सिंह के आवास पर जुटे खाप चौधरियों ने किसान आंदोलन का समर्थन किया। पुलिस ने यातायात व्यवस्था के लिए एडवाइजरी जारी की है।
शामली में भी ट्रैक्टर मार्च करेगी भाकियू

किसानों को सीमा पर रोकने, एमएसपी लागू नहीं करने के विरोध में बुधवार को भाकियू कार्यकर्ता शामली तहसील के सामने ट्रैक्टर मार्च करेगी। साथ ही डीएम को भी ज्ञापन सौंपा जाएगा। भाकियू जिलाध्यक्ष कालिंदर मलिक ने बताया कि मार्च की तैयारी पूरी कर ली गई गई। सैकड़ों की संख्या में किसान मार्च में भाग लेंगे।
किसान कलक्ट्रेट का घेराव कर करेंगे प्रदर्शन

संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले किसान बुधवार को कलक्ट्रेट का घेराव कर प्रदर्शन करेंगे। बिजनौर के नगीना चौराहे पर किसान एकत्र होंगे। इसके बाद ट्रैक्टरों से जुलूस के रूप में अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचेंगे।

सहारनपुर में भी किसान करेंगे विरोध प्रदर्शन

भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ता संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर सहारनपुर में बुधवार को ट्रैक्टर मार्च निकालेंगे। कार्यकर्ता कमिश्नर कार्यालय से ट्रैक्टर मार्च निकालते हुए कलक्ट्रेट परिसर तक पहुंचेंगे। भाकियू टिकैत के राष्ट्रीय सचिव विनय कुमार ने बताया कि कलक्ट्रेट में जिलाधिकारी को विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा जाएगा।

/** * The template for displaying the footer * * Contains the closing of the #content div and all content after. * * @link https://developer.wordpress.org/themes/basics/template-files/#template-partials * * @package NewsCard */ ?>