लोकसभा चुनाव सिर पर होने के चलते आज राज्य के Chief Electoral Officer BVRC पुरुषोत्तम ने सरकार के अफसरों संग बैठक में आदेश दिए कि हर Check Post पर CCTV अनिवार्य रूप से लगे जाएं.पुलिस और आबकारी महकमे के चेक पोस्ट और सर्विलांस अलग हों.जितने भी शस्त्र लायसेन्स धारक हैं, उनका फिर से सत्यापन किया जाए.

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. पुरुषोत्तम ने शनिवार को सचिवालय स्थित वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली सभागार में निर्वाचन सम्बन्धी बैठक में कानून-व्यवस्था, पुलिस बल एवं केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती के संबंध में सरकार के अफसरों को तमाम हिदायतें दीं.
CEO ने निर्वाचन प्रक्रिया शुरू होने से पूर्व सभी तैयारियां समय से करने,जनपदवार पुलिस बल की अतिरिक्त तैनाती एवं केंद्रीय पुलिस बल की तैनाती के संबंध में विस्तृत होमवर्क करने की ताकीद की.इंटर स्टेट मॉनिटरिंग और इंटर डिस्ट्रिक्ट मॉनिटरिंग का भी फुल प्रूफ प्लान तैयार कर उस पर प्रभावी क्रियान्वयन की हिदायत दी.
उन्होंने कहा कि पुलिस और आबकारी विभाग के सर्विलांस और चेक पोस्ट अलग-अलग स्थानों पर स्थापित किए जाएं और हर पोस्ट पर CCTV जरूर लगे होने चाहिए. हथियार लाइसेंस धारकों की सूची का पुनरीक्षण कर उनका सत्यापन फिर किया जाए.हिस्ट्रीशीटर, गैंगस्टर की सूची बनाएं.उन पर करीबी नजर रखें.
CEO ने कहा कि पुलिस विभाग से ड्यूटी पर तैनात कार्मिकों के शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित होने चाहिए.केंद्रीय पुलिस बलों के कैंप के लिए प्रस्तावित स्थलों पर मूलभूत व्यवस्थाओं के पहले से स्थलीय निरीक्षण कर समुचित प्रबंधन किए जाने चाहिए.
डॉ पुरुषोत्तम ने संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील स्थानों का निरीक्षण करने-निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान प्रवर्तन गतिविधियों से जुड़े सभी नोडल एजेंसियों को जिम्मेदारी पूर्वक कार्य करने के निर्देश दिए.अवैध शराब का भंडारण एवं तस्करी करने वालों पर सख्त निगरानी के भी निर्देश दिए.
पुलिस विभाग की तरफ से बताया गया कि प्रदेश में जनपदवार पुलिस बल की तैनाती, केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती, संवेदनशील स्थानों एवं प्रवर्तन संबंधी Action Plan तैयार कर लिया गया है। आबकारी विभाग ने प्रवर्तन एवं मॉनिटरिंग के लिए कंट्रोल रूम स्थापित कर दिए हैं. इसमें 24 घंटे प्रत्येक जनपद की मॉनिटरिंग की जा रही है।
बैठक में पुलिस निर्वाचन स्टेट नोडल ADGP अजय प्रकाश अंशुमन, IGP डॉ. निलेश आनंद भरणे, अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय जोगदंडे, DIG पी. रेणुका देवी, संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी नमामि बंसल, प्रताप शाह समेत आबकारी व अन्य विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।